पिपरिया: पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव गंगा कछार बहियार में महुआ शराब एवं उपकरण के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मंगलवार पूर्वाह्न 3:43 बजे पिपरिया थाना की पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार पथुआ स्थित गंगा कछार बहियार में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पथुआ गांव के रहने वाले बैजनाथ बिंद के पुत्र कामता बिंद को गिरफ्तार किया गया. यहां से 30 लीटर महुआ शराब एक गैस सिलेंडर एवं एक बर्नर जब्त किया गया. 300 लीटर अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया.