भारतीय जनता पार्टी गढ़ी विधान सभा के अंतर्गत सरेड़ी बड़ी भाजपा मंडल के सरेड़ी बड़ी ग्राम पंचायत को पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों ने गाजे -बाजे के साथ ख़ुशी जताई। मंगलवार श्याम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी करते हुए गाजे बाजे ढ़ोल बाजे के साथ गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा का स्वागत और अभिनंदन किया गया।