ओरमांझी: भीषण गर्मी को देखते हुए बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में वन्य प्राणियों के लिए किए गए विशेष इंतजाम
बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में भीषण गर्मी को देखते हुए वन्य प्राणियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रविवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार बाघ समेत बड़े जानवरों के बाड़ों में कूलर, पानी की व्यवस्था की गई है साथ ही फूस के शेड लगाए गए हैं। गर्मी की देखते हुए एशियाई भालुओं को तरबूज, खीरा और केला दिया जा रहा है।