बदायूं: उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में MOIC की टेबल पर शराब की खाली बोतल और नॉनवेज का वीडियो हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jun 1, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में MOIC कक्ष में MOIC की टेबल पर एक शराब की बोतल और नॉनवेज व एक भगौना एक चम्मचा रखा हुआ है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वहां कोई पार्टी हुई है। फिलहाल MOIC की कुर्सी खाली है और ऑफिस में कोई नहीं है। MOIC का कहना है उन्हें फसाया जा रहा है।