बदायूं: पिपला गांव में पारिवारिक विवाद में परिवार के लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, युवक जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 1, 2025 बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के पिपला गांव में पारिवारिक विवाद में परिवार के ही लोगों ने युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक नन्हे पुत्र श्रीपाल निवासी पिपला थाना हजरतपुर क्षेत्र का रहने वाला है। हजरतपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है