बदायूं: खाटू श्याम मंदिर के पास सड़क हादसे में पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद पति की इलाज के दौरान हुई मौत, बेटे का इलाज जारी
Budaun, Budaun | Jun 1, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी वीरावती की मौत हो गई थी। 12 घंटे के बाद पति वीरेंद्र की भी बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। बेटे मुनीश का इलाज चल रहा है। दो मौतों से परिवार में मातम छा गया है।