महसी: सड़क हादसे में रामपुर धोबियाहार गांव निवासी किशोर की मौत, एक व्यक्ति घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी अंशित और नागेश शनिवार शाम बहन के घर गए हुए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नागेश की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी अंशित घायल हो गए। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।