धौरहरा: ग्रीन्ट पुरवा के पास धौरहरा-निघासन हाईवे पर पुलिस के सरकारी वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, सरकारी वाहन खाई में पलटा
लखीमपुर खीरी जिले में धौरहरा-निघासन हाईवे पर ग्रीन्ट पुरवा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यूपी डायल-112 की स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में पलट गया, जबकि बाइक सवार परिवार सड़क पर दूर तक घिसट गया।