कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील में मौसम बदला, बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ी
रीठी तहसील क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। आज सुबह जहां मौसम पूरी तरह साफ रहा, वहीं शाम होते-होते मौसम का रुख बदल गया। लेकिन शाम 7 बजे के बाद मौसम ने अचानक नया रूप ले लिया। पहले तेज हवाएं चलने लगीं और इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।