योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र से खबर है जहां प्रखंड के बड़े व्यावसायिक गांव डुमरी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर मंगलपुर उपवितरणी नहर का पुल वर्षों से क्षतिग्रस्त था, जो करीब चार महीने पहले पूरी तरह ध्वस्त हो गया। पुल टूटने से डुमरी, टकटकवा, गोलाघाट, बगही और अहिरौली सहित आधा दर्जन गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में विरोध के बाद