पन्ना: लोकपाल सागर में मिला लापता पशुपालक का शव: भैंसें ढूंढने निकले बड्डे यादव' की पानी के तेज बहाव में बहने से मौत की आशंका।
Panna, Panna | Jul 8, 2026 पन्ना के रानीगंज मोहल्ले में अपनी पालतू भैंसों को खोजने निकले एक पशुपालक की पानी में बहने से दर्दनाक मौत हो गई। 7 जुलाई से लापता 'बड्डे यादव' का शव आज दोपहर लोकपाल सागर से बरामद किया गया। आशंका है कि भारी बारिश के कारण नाले के तेज बहाव में वे बह गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।