दरभंगा: 29 समर्थक सदस्यों के साथ पहुंचीं रेणु देवी, निर्विरोध बनीं दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष
जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में संपन्न चुनावी प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद सदस्य रेणु देवी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं। अध्यक्ष पद के लिए वे एकमात्र प्रत्याशी रहीं, जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। 47 सदस्यीय जिला परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं।