औरैया: फफूंद रोड के बनारसीदास मोहल्ले में नाला सफाई के दौरान टूटी पाइप लाइन, 100 घरों में चार दिन से जलापूर्ति ठप
शहर के फफूंद रोड स्थित बनारसीदास मोहल्ले में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। नगर पालिका द्वारा कराई जा रही नाला सफाई के दौरान पानी की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे करीब 100 घरों में जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। पानी न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों