ग्वालियर गिर्द: 33 दिन तक CBI अधिकारी बनकर रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.58 करोड़ की ठगी, महाराष्ट्र से लोहा कारोबारी गिरफ्तार
69 वर्षीय रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन मीनाक्षी नाखरे को पुलिस और CBI अधिकारी बनकर ठगों ने 33 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और गिरफ्तारी का डर दिखाकर 1.58 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। महिला ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में 23 जून को की थी, मामले की जांच में क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के नासिक से लोहा कारोबारी बिठ्ठल फलसे को गिरफ्तार किया है।