महाराजगंज: दोस्तपुर में फर्राटे के करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, पति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
18 मई सोमवार की रात्रि 10 बजे के आसपास फर्राटा पंखा ठीक करते समय युवक करंट की चपेट मे आ गया। जिसे डाक्टरी परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवक अपने घर में फर्राटा पंखा ठीक करते समय करंट का झटका लगते ही पंखा उसके ऊपर गिर गया,जिससे वह बुरी तरह करंट की चपेट मे आ गया।उसे बचाने के लिए गई पत्नी भी मामूली रूप से करंट की चपेट मे आ गई। हालात सामान्य है।