कानपुर: साइबर पुलिस ने शेयर मार्केट में फर्जी इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में फर्जी इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चंद्रशेखर नाथू जी बुझाड़े है, जिसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साइबर क्राइम प्रभारी ने बताया कि यह फर्जी एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देता था।