कानपुर: किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सफेद कॉलोनी के रिटायर्ड कांस्टेबल के घर हुई लाखों की चोरी
किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सफेद कॉलोनी में चोरों ने एक रिटायर्ड कॉन्स्टेबल के घर को निशाना बनाया। जामुन तोड़ने के लिए घर के बाहर गए थे। वापस आने पर उन्होंने ताला टूटा देखा, तो होश उड़ गए। शोर मचाने पर तीनों चोर धक्का देते हुए एक ही बाइक पर बैठकर भागे। पुलिस ने तलाश करनी शुरू कर दी है। चोर 17 लाख के जेवरात व नकदी ले गए। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।