कानपुर: कल्याणपुर में महिला ने पूर्व पार्षद पर लगाए महिला से मारपीट जैसे अन्य गंभीर आरोप
कल्याणपुर में रहने वाली महिला ने पूर्व पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए हैं महिला का कहना है कि वह जब अपनी जमीन पर निर्माण करने पहुंची तो पूर्व पार्षद ने मारपीट की। थाना स्तर पर सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते अब पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्लॉट के स्वामित्व को लेकर विवाद है।अन्य आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।