बंसी थाना क्षेत्र के माली गांव निवासी ज्योति कुमारी को झोलाछाप चिकित्सक से चिकित्सा करवाना मंहगा पड़ गया। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे उसकी मौत हो गई। माली निवासी झोलाछाप चिकित्सक से महिला के द्वारा चिकित्सा करवाई गई थी। स्थिति बिगड़ने के बाद इसे करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया जहां पहुंचने के पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया।