कटिहार: श्रीकोल गांव में पशु को चारा देते समय किशोर हुआ सर्पदंश का शिकार, इलाज के बाद बची जान
मंगलवार की शाम 6 बजे किशोर को उनके परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो सर्पदंश का शिकार हो गया था। घटना के बारे में राजेश कुमार के बड़े भाई बाबूलाल ने बताया कि उनका भाई पशु को चार देने के लिए गया था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके भाई के हाथ में डस लिया। घटना के बाद भाई को लेकर वह सदर अस्पताल पहुंचे।