कटिहार: अवैध आर्म्स ट्रेनिंग का वीडियो वायरल, टाउन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
कटिहार में अवैध आर्म्स ट्रेनिंग का वीडियो वायरल हुआ हैं।वायरल वीडियो में आरोपी युवक किसी दूसरे युवक को आर्म्स फायरिंग की ट्रेनिंग सिखाता दिख रहा हैं। यह मामला सोमवार की शाम छह बजे का हैं । इस संबंध में मंगलवार को दिन के दो बजे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो के सत्यापन की कार्रवाई के बाद नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी हैं ।