मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के समीप स्थित पड़ाली नदी मे बरसात के मौसम के शुरुआत दौर मे शुक्रवार शाम को बाढ़ का पानी आया। पहाड़ी नदी पड़ाली मे ऊपरी क्षेत्र मे हुई बारिश से शाम करीब चार बजे अचानक आए बाढ के पानी से फारेस्ट ऑफिस के समीप पुलिया के ऊपर पानी बहता हुआ नजर आया।वहीं बाढ़ के पानी से गणगौर घाट से पीली मिट्टी जाने वाला रास्ता भी अवरुद्ध रहा।