बालाघाट: अत्यधिक शराब सेवन से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्रा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध रूप से अत्यधिक शराब सेवन के कारण मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सत्येंद्र शुक्ला (45 वर्ष) पिता प्रकाश शुक्ला, निवासी ग्राम गर्रा के रूप मे