जलालपुर: ईंट भट्टे पर धावा बोलकर सुपरवाइजर को पीटा, तीन लोगों के बीच चल रहा विवाद, तनाव बढ़ा
जहांँगीरगंज थाना क्षेत्र के चंदनपुर में ईंट भट्ठे पर धावा बोलकर बुधवार शाम 5 बजे सुपरविजन करने वाले हँसवर निवासी बृजेश मौर्य को लाठी डंडों से पीट-पीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। बताया गया कि उक्त भट्ठे को लीज पर लेने के एक माह बाद से ही तीन पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।जिसके निपटारे के लिए समझौते की रस्साकस्सी जारी रही।