आज शनिवार को सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। दोपहर करीब 1 बजे सुपौल–पिपरा मुख्य मार्ग स्थित जिला अतिथि गृह के बगल में नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर की मदद से दो पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और नगर परिषद के कर्मियों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक