सोमवार को दोपहर 12:00 बजे विधायक धरमलाल कौशिक ने किया धान खरीदी अभियान का शुभारंभ,कड़ार केंद्र में दो किसानों से 134 क्विंटल धान की खरीदी, बिल्हा विकासखंड के कड़ार केंद्र में विधायक धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों का तिलक कर सम्मान किया और आश्वासन दिया कि सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा में प्रत्येक दाना खरीदेगी।