*सतना-* जिले के नगर परिषद बिरसिंहपुर के शिवाजी वार्ड क्रमांक 09 में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र एक जर्जर किराए के भवन में संचालित हो रहा है। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बारिश का पानी सीधे अंदर टपक रहा है, छत का प्लास्टर उखड़ चुका है। आंगनवाड़ी की छत जगह जगह से टपक रही हैं, बच्चो को जान जोखिम मे डाल पढ़ाई को मजबूर हैं।