सहारनपुर: सहारनपुर में मेहरबान हुआ मौसम, झमाझम बारिश से 44-45°C की भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
सहारनपुर में मौसम ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे अचानक करवट ली और सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने शहर, ग्रामीण इलाकों में हाहाकार मचाने वाली भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से जिले में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था और लोगों को बाहर निकलने में दिक्कतें आ रही थीं।