मंदसौर जिले के अफजलपुर क्षेत्र में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हो गए। तीनों युवक सुवासरा क्षेत्र के ग्राम बर्डिया के निवासी थे और पल्सर बाइक से अंबाजी धाम निपानिया दर्शन के लिए जा रहे थे।