हिलसा: हिलसा के एसयू कॉलेज में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम, बीडीओ अमर कुमार रहे मौजूद
Hilsa, Nalanda | Jun 20, 2026 हिलसा के एस यू कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता एवं कचरा प्रबंधन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने छात्रों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि संस्कार बननी चाहिए।