टोंक: टोक जिले में कल निकला रहस्यमयी घड़ा, सुनहरी ईंटों की चर्चा, पुलिस ने खजाना बचाकर ट्रेजरी ऑफिस में किया कैद
निवाई उपखंड की सींदड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र की चरागाह भूमि में 20 फीट गहराई से निकले एक घड़े ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। ग्रामीणों और चरवाहों का दावा है कि घड़े में साबुन के आकार की सुनहरी ईंटें भरी थीं। मौके पर गुलाब की पंखुड़ियां, अगरबत्ती और जली सिगरेट मिलने से तंत्र क्रिया की चर्चाएं भी तेज हो गईं। जैसे ही घड़ा बाहर आया, भीड़ बेकाबू हो गई और लूट की