पेशरार: लोहरदगा में आत्महत्या के बढ़ते मामले चिंताजनक, कुरु प्रमुख मुन्नी देवी ने अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की
लोहरदगा जिले में लगातार आत्महत्या और आत्महत्या की कोशिश के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। पिछले तीन दिनों में आत्महत्या के दो मामले सामने आए हैं, एक नाबालिक और एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई जबकि करीब आधा दर्जन लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिनका इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में कराया गया। इलाज के बाद कुछ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी