धामपुर: नहटौर क्षेत्र के मुस्सेपुर पाली गांव में गन्ने के खेत में मिले गुलदार के तीन शावक, वन विभाग की टीम पहुंची
Dhampur, Bijnor | Jun 22, 2026 नहटौर क्षेत्र के मुस्सेपुर पाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को अपने गन्ने के खेत में तेंदुए के तीन शावक दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।