हरदोई: कम्पनी बाग स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने लोग डाल रहे कूड़ा, उड़कर पहुंच जाता स्कूल के अंदर, बच्चे परेशान
मुखर्जी द्वार से कम्पनी बाग परिसर शुरू होता है, यहां प्राथमिक विद्यालय, मत्स्य विभाग,उद्यान विभाग का कार्यालय व कायाकल्प केंद्र है। परिसर के बाहर कुछ दुकानें हैं, इन्ही दुकानों के दुकानदार अपना कूड़ा अंदर स्कूल के सामने ही डाल देते हैं, यह कूड़ा उड़कर स्कूल के अंदर तक पहुंच जाता है जिससे बच्चों को परेशानी होती है।