सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एकपरहा गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो मृतका की पहचान रूपम कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति समेत सभी ससुराल वाले फरार हैं।