बुधवार शाम 7 बजे सारणी में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सारणी में दीप उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता के कार्यकर्ता मौजूद रहे।