पत्थलगांव: बालाझर डैम में गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की डूबने से हुई मौत, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई अपनी जान
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाझार स्थित घोघरा डैम में रविवार दोपहर 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी सुकांती तिग्गा (32 वर्ष) अपनी दो बे