हरदा: विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने हरदा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का किया दुग्ध व जलाभिषेक।
Harda, Harda | Jul 9, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हरदा नगर इकाई द्वारा आज 9 जुलाई शाम 5 बजे विद्यार्थी दिवस के अवसर पर पीएम श्री कॉलेज परिसर में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का दुग्ध व जलाभिषेक कर तिलक एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने का संदेश दिया।