भगवानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत औगान गांव में गुरुवार को शाम करीब चार बजकर तीस मिनट पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।