अनूपपुर: दारसागर क्लस्टर पहुंचीं कमिश्नर, किसानों से किया संवाद
शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने बुधवार को अनूपपुर जनपद के दारसागर क्लस्टर का निरीक्षण कर कृषि एवं ग्रामीण विकास गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर शासकीय योजनाओं के लाभ और उनकी प्रभावशीलता की जानकारी ली। कमिश्नर ने उन्नत कृषि पद्धतियों, जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा पर जोर दिया।