बहल: एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में लोहारू क्षेत्र के अनेक गांवों में देशी सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Bahal, Bhiwani | Mar 7, 2024 एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में लोहारू क्षेत्र के अनेक गांवों में देशी सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को परियोजना के समन्वयक गौरव मलिक ने बरालु गांव में कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को प्रोत्साहित करना है।