बहल: सूरजगढ़-लोहारू सडक़ मार्ग पर अनाज मंडी गेट के नजदीक कार ने मासूम को मारी टक्कर, मासूम गंभीर रूप से हुआ घायल
Bahal, Bhiwani | Mar 5, 2024 सूरजगढ़-लोहारू सडक़ मार्ग पर लोहारू अनाज मंडी गेट के नजदीक रेलवे स्टेशन की ओर से तेज स्पीड में आ रही किया सेल्टोस कार ने सडक़ किनारे सडक़ पार करने के इंतजार में खड़े मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मासूम 15 से 20 फिट की दूरी पर जाकर गिरा जिसके कारण मासूम प्रियांशु का गंभीर चोटें आई है।