बरियारपुर: कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि जमालपुर, जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉ मुकेश कुमार, डॉ विष्णु देव सिंह, डॉ विनोद कुमार, डॉ अशोक कुमार सहित 200 से अधिक किसान के साथ 16 कृषि सखी मुख्य रूप से उपस्थित रही।