शाजापुर: बंजारी के पास नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल, चालक फरार
शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर बंजारी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। इंद्रमल राठौर को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया, जबकि प्रीति राठौर का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर मिली नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।