बनमनखी: आंधी-तूफान से भारी तबाही, घर उजड़े, मवेशी घायल, किसानों को हुआ बड़ा नुकसान
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत लादुगढ़ पंचायत के सोनापुर वार्ड संख्या 06, बिन्द टोला में बीती रात आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में महेंद्र महतो (पिता – जागेश्वर महतो) का घर पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि तूफान के दौरान मुनेश्वर महतो का बांस का ढांचा अचानक गिर गया, जिससे महेंद्र महतो के घर को गंभीर क्षति पहुंची।