मांझी: दाउदपुर में दर्दनाक हादसा, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो मासूम भाइयों की मौत
Manjhi, Saran | Jul 18, 2026 छपरा सिवान रेल खंड पर दाउदपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह करीब 9:40 बजे हुए दर्दनाक रेल हादसे में लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 वर्षीय जुड़वा भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दाउदपुर चट्टी निवासी भूखल नट के पुत्र सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और देखने वालों की भीड़ जुट गई।