जबलपुर: सस्ते मोबाइल का झांसा देकर झाबुआ के व्यापारियों से लगभग ₹3.5 लाख की ठगी, जबलपुर से जुड़े तार !!
झाबुआ से जबलपुर पहुंचे दो मोबाइल दुकानदारों के साथ ऐसी ठगी हुई कि आप भी दंग रह जाएंगे! सिर्फ एक अनजान कॉल और कम दाम का लालच... और लग गया लाखों का चूना।झाबुआ जिले के थांदला निवासी रवि गादिया (41 वर्ष) और विष्णु नाविक की जवाहर मार्ग पर मोबाइल शॉप है। कुछ दिन पहले एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को उज्जैन की 'गैलेक्सी मोबाइल' शॉप का मालिक बताया। उसने