पन्ना: श्री राम जानकी मंदिर में मिला दुर्लभ पांडुलिपियों का अनमोल खजाना, 'ज्ञान भारतम' ऐप पर होंगी डिजिटल सुरक्षित।
Panna, Panna | Jun 27, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में आज श्री राम जानकी मंदिर से बेहद दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों का खजाना मिला है। 'ज्ञान भारतम' कार्यक्रम के तहत मिली इन हस्तलिखित प्रतियों में महाभारत के पर्व, स्कंद पुराण और तुलसीदास जी की अज्ञात कृति शामिल हैं। इसके अलावा महाकवि केशवदास की 'रसिक प्रिया' और 'रत्न परीक्षा' भी प्राप्त हुई है, जिन्हें स्कैन कर मोबाइल ऐप पर अपलोड कर दिया।