कर्वी: चित्रकूट के युवक ने दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया, स्थानीय अधिकारियों से नहीं मिला न्याय, मामला सीएम तक पहुंचा
चित्रकूट मानिकपुर तहसील क्षेत्र के गढ़चपा गांव में काश्तकारी भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। जिसमे पीड़ित युवक मनीष द्विवेदी ने शनिवार दोपहर 1 बजे गांव के दबंगों पर उसकी जमीन हड़पने और परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि वह मानिकपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है,और उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जिसके चलते कब्जा हो रहा है।