बेल्थरा रोड: किडीहरापुर में घरेलू बिजली कनेक्शन के नाम पर ₹26,900 के एस्टीमेट से भड़के इंद्रदेव, शुरू किया क्रमिक अनशन
हर घर बिजली का दावा किडीहरापुर में दम तोड़ता नजर आया। घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर इंद्रदेव को बिजली नहीं, बल्कि 26,959 रुपये का भारी-भरकम एस्टीमेट थमा दिया गया। गरीबी का हवाला देकर फरियाद करने के बावजूद न पोल गड़ा, न कनेक्शन मिला। इससे आक्रोशित इंद्रदेव ने रविवार से घर पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। अनशन के समर्थन में गांव के लोग भी जुट गए और शाम 4 बजे